''..और चांस मिलते ही.. मैंने हंसते हुए शाहरूख खान को छू लिया....''
दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने बताया कि उन्होंने किस तरह दिवाली पार्टी में जानबूझकर शाहरूख खान को छुआ था।
कोई शक नहीं कि यह किस्सा सुनकर आपको भी हंसी जरूर आएगी। यह बात शेयर की है दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने। फातिमा ने फिल्म तो आमिर खान के साथ की है, लेकिन बता दें, वह शाहरूख खान की बहुत बड़ी फैन हैं। यह उन्होंने कॉफी विद करण के एपिसोड में भी बताया था।
'काश रईस जैसी बड़ी फिल्में और भी मिले.. लेकिन ऐसा नहीं होगा....'
बहरहाल, फातिमा ने बताया कि किस तरह उन्होंने दिवाली पार्टी में जानबूझकर लेकिन अंजान बनते हुए शाहरूख खान को छू लिया था।

फातिमा ने कहा, मुझे पता है यह बड़ा creepy था.. लेकिन मेरे लिए यह बड़ी बात थी। दरअसल, दिवाली पार्टी पर आमिर और शाहरूख एक साथ बैठे थे। आमिर उन्हें दंगल के कुछ वीडियोज और तस्वीरें दिखा रहे थे। तभी शाहरूख ने कुछ मजाक किया.. तो मैंने जोर से हंसते हुए शाहरूख खान को छू लिया..
हालांकि मैंने वह जानबूझकर किया था। लेकिन मैंने ऐसा दिखाया कि मैंने जानकर नहीं किया है। शाहरूख को छूना मेरे लिए बड़ी बात है। वह स्पेशल लम्हा था।
यह पूछने पर की क्या वे अपनी फिल्मों के लिए आमिर खान से सलाह लेती हैं.. तो फातिमा ने कहा- फिलहाल मेरे पास कोई ऑफर नहीं है। यदि मुझे कोई फिल्म ऑफर की जाएगी तो मैं आमिर खान से जरूर सलाह लूंगी।


Click it and Unblock the Notifications