आधी अधूरी पैंट पहनकर दंगल गर्ल ने करवाया फोटोशूट, छोटी सी ड्रेस में लगीं बेहद बोल्ड!

फातिमा सना शेख को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर अपनी दमदार फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं लेकिन इस वक्त वो अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, इस पोस्ट की बात करें तो फातिमा सना शेख ने बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं और वो ऐसी लग रहीं हो जोकि पहले कभी नहीं लगी होंगी।
कंधे के नीचे से टॉप और आधी अधूरी पैंट पहने दंगल गर्ल ने इंस्टाग्राम का पारा बढ़ा दिया है। उन्होने तीन तस्वीरें साझा की हैं और सभी में वो अलग अलग पोज देती हुईँ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ फातिमा ने कैप्शन लिखा है, ''उदास महसूस कर रहे हैं?''
इसके बाद उनके चाहने वाले भी कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''क्यूट लग रही हो।'' एक ने लिखा, ''कमाल है क्या अंदाज है।'' इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं।
उनकी इन तस्वीरों पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी कमेंट करते हुए लिखा है, ''उदासी अब और ज्यादा नहीं।'' हालांकि फातिमा सना शेख ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। उन्होने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत दंगल फिल्म से की थी जब आमिर खान का साथ उन्हे मिला था।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी टैलेंटेड अभिनेत्री फातिमा सना शेख को भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। इसको लेकर फातिमा ने कुछ समय पहले खुलासा किया था और बताया था कि वो कैसे इसका शिकार होने वाली थीं। काफी समय से एक्ट्रेस ने किसी तरह की फिल्म नहीं की है और उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं वो कब एक धमाकेदार प्रोजेक्ट के साथ वापसी करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications