..................... Fashion makes Priyanka hit | फैशन से चल निकली प्रियंका - Hindi Filmibeat

फैशन से चल निकली प्रियंका

By Staff

Priyanka Chopra
प्रियंका चौपडा ने फिल्म फैशन की सफलता के बाद अब जाकर चैन की सांस ली है। दरअसल उसकी इस साल चार फिल्में फ्लाफ हो गई थी और वह फैशन को लेकर बहुत तनाव में थी।

फिल्म 'गाड तुसी ग्रेट हो', 'लव स्टोरी 2050', 'चमकू' और 'द्रोण' जैसी फिल्में फ्लाफ होने से उसे बालीवुड से बाहर होने का खतरा महसूस हो रहा था।

वह चाहती थी कि कोई हिट फिल्म आये और उसका डूबता हुआ कैरियर संवर सके। फैशन की सफलता के साथ वह फिर से चमकने लगी है।

बताया जाता है कि वह फैशन को लेकर इतनी चिंतित थी कि उसने निर्देशक मधुर भंडारकर की जन्मपत्री तक मंगाकर अपने ज्योतिषी को दिखाई।

जब ज्योतिषी ने प्रिय़ंका को आश्वासन दिया कि मधुर के साथ उनकी फिल्म फैशन सफल जायेगी तब जाकर प्रियंका कहीं आश्वस्त हुई। कहना न होगा कि फिल्म सफल है और अच्छा व्यावसाय कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X