..................... After Fashion, it's Jail for Bhandarkar | मधुर भंडारकर 'जेल' की तैयारी में - Hindi Filmibeat

मधुर भंडारकर 'जेल' की तैयारी में

By Staff

Madhur Bhandarkar
गंभीर फिल्में बनाने के लिए विख्यात फिल्मकार मधुर भंडारकर फिल्म 'फैशन' पूरी होते ही नील नितिन मुकेश के साथ 'जेल' का निर्माण शुरू करेंगे।

उनका कहना है कि वे फिल्म 'जेल' की शूटिंग वास्तविक जेल में करना चाहते हैं। फिल्म 'ट्रैफिक सिग्नल' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक' का 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' पाने वाले मधुर ने आईएएनएस को बताया, "मैं अपनी अगली फिल्म की शूटिंग जेल में करना चाहता हूं, वहां कई तरह की व्यावहारिक कठिनाइयां हो सकती हैं।

वह रहस्य-रोमांच पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म का विचार मुझे तब आया था, जब मैंने 'चांदनी बार' बनाई थी। अब मैं इसे बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।"

फिल्म 'जॉनी गद्दार' में नील का काम पसंद करने के बाद ही मधुर ने उन्हें अपनी अगली फिल्म के मुख्य किरदार के लिए चुना है। उन्होंने बताया, "मैंने नील को 'जॉनी गद्दार' में देखा, तो मुझे लगा कि वह मेरी फिल्म के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। फिल्म 'जेल' दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।"

मधुर का कहना है कि उनकी अब तक की सबसे महंगी फिल्म 'फैशन है', जिसकी लागत करीब 20 करोड़ रुपये है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'चांदनी बार' और 'पेज थ्री' के लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X