VIDEO: सिर्फ रणवीर सिंह ही ऐसा कर सकते हैं.. सबके सामने!
[गपशप] मौका था एनडीटीवी 'इंडियन ऑफ दि ईयर' एवार्ड फंक्शन का। जहां बॉलीवुड से जुड़े चेहरे भी दिखाई दे रहे थे। रणवीर सिंह को यहां इंटरटेनर ऑफ दि ईयर के एवार्ड से सम्मानित किया गया। और उन्हें एवार्ड देने स्टेज पर पहुंचे थे जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला।
अपनी 'हटके' अंदाज के लिए फेमस रणवीर सिंह ने वहां स्टेज पर जो अपना जलवा दिखाया, वह देखने लायक था। रणवीर ने फारूक अब्दुल्ला के साथ मिलकर 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म के गाने 'मल्हारी' पर जमकर ठुमके लगाए।
OUCh.. रणवीर सिंह ने ली सलमान खान की 'स्पेशल' जगह!
दरअसल, फारूक अब्दुल्ला ने बॉलीवुड के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा कि अगर वह नेता नहीं होते, तो बॉलीवुड में किस्मत आजमा रहे होते। हम्मम.. यह वीडियो देखकर वैसे हमें भी आपकी बात पर विश्वास हो गया है।
यहां देखें रणवीर सिंह और फारूक अब्दुल्ला का डांस फेस ऑफ-


Click it and Unblock the Notifications














