शिल्पा से मजाक किया फरहान ने
बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर ने हाल ही में अपने प्रेमी राज कुंदरा के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की राजस्थान रॉयल्स टीम का सह-स्वामित्व हासिल करने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को एक पुस्तक भेंट की है, जिसका विषय है-'विवादों में आए बिना क्रिकेट टीम को कैसे चलाएं'।
खास बात यह है कि इस पुस्तक के लेखक विवादों में घिरे रहने वाले भारतीय टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल हैं। इसके अलावा फरहान ने शिल्पा को अपने टीवी टॉक-शो 'ओए इट्स फ्राइडे' पर आधारित एक अन्य पुस्तक भी भेंट की है।
फरहान और शिल्पा के एक जानकार ने कहा, "फरहान और शिल्पा मौज-मस्ती करने वाले इंसान हैं। फरहान ने आईपीएल टीम का मालिकाना हक हासिल करने वाली शिल्पा को टीम चलाने पर आधारित किताब भेंट करके बहुत अच्छा मजाक किया है।"


Click it and Unblock the Notifications