फरहान अख्तर अब इस नई एक्ट्रेस के साथ करेंगे रोमांस..शानदार
आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म में दिशा पटानी और फरहान अख्तर रोमांस करते नजर आएंगे।
आशुतोष गोवारिकर ज्यादातर युद्ध, इतिहास से जुड़ी फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन अब आशुतोष गोवारिकर ऐसी फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं और कुछ नई तरह की फिल्म बनाना चाहते हैं। आशुतोष एक नए शादीशुदा कपल के ऊपर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।
इसके लिए उन्होंने लगभग अपनी कास्टिंग फाइनल कर ली है। दरअसल आशुतोष अपनी अगली फिल्म मे फरहान अख्तर और दिशा पटानी को साथ में लेना चाहते हैं और फरहान अख्तर को खुद भी इस फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अच्छा लग रहा है।

फरहान अख्तर की हामी भरते ही फिल्म पर काम शुरू कर दिया जाएगा। दिशा पटानी भी अपनी पहली फिल्म धोनी से काफी लोकप्रियता बटोर चुकी हैं । उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और लोग उनकी अगली फिल्म का इंतजार भी कर रहे हैं।
फिल्म दरअसल एक नए शादी शुदा कपल पर आधारित थ्रिलर फिल्म होगी और फिल्म की शूटिंग यूरोप में होगी।


Click it and Unblock the Notifications