#SuperLucky: दो सुपरहिट सीक्वल से होगी शाहरूख की वापसी...धूम 4 और...
शाहरूख खान के करियर में फिलहाल तो कुछ अच्छा होता नहीं दिख रहा है लेकिन अब लगता है कि दो सुपरहिट सीक्वल मिलकर उनके करियर की नैया पार लगा ही देंगे।
शाहरूख खान के करियर में फिलहाल तो कुछ अच्छा नहीं चल रहा है लेकिन फिर भी शायद उनके अच्छे दिन बस शुरू ही होने वाले हैं। हाल ही में फरहान अख्तर ने एक लाइव चैट में शाहरूख खान के साथ डॉन 3 पर बात की।
फरहान अख्तर ने फैन्स को बताया कि अभी आस पास बहुत सारी चीज़ें चल रही हैं लेकिन जल्द ही डॉन 3 पर काम शुरू हो जाएगा। हालांकि फिल्म पर काम कब शुरू होगा ये तय नहीं किया गया।

वहीं दूसरी तरफ शाहरूख खान को धूम 4 के निगेटिव लीड के लिए फाइनल माना जा रहा है। गौर से देखा जाए तो बेफिक्रे के फ्लॉप होने के बाद, शाहरूख खान और आदित्य चोपड़ा दोनों को ही एक दूसरे की ज़रूरत है।
लेकिन ये दोनों ही सीक्वल शाहरूख खान को वापस बॉक्स ऑफिस गेम में ला सकते हैं। फिलहाल तो वो हर फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस की रेस से और दूर होते जा रहे हैं।
[2018 में भी शाहरूख को मिलेगी सुपरस्टार से टक्कर...निकलेगा दीवाला!]
वहीं उनकी हर फिल्म के साथ दर्शकों की उम्मीद थोड़ी सी और टूट जाती है। अब देखना है कि इम्तियाज़ अली और आनंद एल राय की फिल्म के बाद, शाहरूख खान का अगला प्रोजेक्ट क्या होता है।
तब तक आपको याद दिला देते हैं बॉलीवुड की बेस्ट सीरीज़ फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications