..................... Farhan Akhtar And Shraddha Kapoor's cozy video is going viral on the internet - Hindi Filmibeat

अफेयर...लिव इन की खबरों के बीच श्रद्धा कपूर - फरहान अख्तर का इंटिमेट #ViralVideo

लिव इन रिलेशनशिप की खबरों के बीच श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर का एक पुराना वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और क्यों वायरल हो रहा है, ये आप वीडियो देखकर ही समझ जाएंगे।

फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की अफेयर की खबरों ने हमेशा से ही गपशप गली को गुलज़ार कर रखा है। हालांकि दोनों ने ही इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

लेकिन बात ज़्यादा तब बढ़ी जब कल रात फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के बीच झगड़े की बात सबने सुनी। इस बीच आज फरहान और श्रद्धा का एक पुराना वीडियो वायरल हो चुका है जहां दोनों काफी करीब नज़र आ रहे हैं। अब इससे पहले हम कहानी पूरी करें, आप पहले ये वीडियो देख लीजिए। (2 मिनिट 32 सेकंड से बढ़ाकर देखें)

कहानी शुरू हुई दो साल पहले। फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की करीबियों के किस्से रॉक ऑन 2 के सेट से आना शुरू हुए। उस समय श्रद्धा आदित्य से हुए ब्रेकअप से उबर रही थीं और फरहान अख्तर की शादी में दिक्कतें थीं।

इसके बाद फरहान अख्तर का नाम उनकी वज़ीर को स्टार अदिति राव हैदरी और कल्कि कोचलिन से जोड़ा गया लेकिन ये सब केवल कन्फ्यूज़ करने के पैंतरे थे। इसके बाद खबर आई कि श्रद्धा कपूर फरहान अख्तर के साथ लिव इन रह रही हैं और उनके पिता शक्ति कपूर वहां से खींच कर श्रद्धा को घर वापस लाए हैं।

इसके बाद दोनों के अलग होने की खबर आई। लेकिन कल रात भट्ट कैंप के 30 साल पूरे होने के जश्न पर आदित्य और श्रद्धा की दोस्ती पर फरहान ने ज़्यादा रिएक्ट किया और फिर उनके और आदित्य के झगड़े की भी अफवाह उड़ी जिसके बाद देर रात मामला सुलझाने के लिए श्रद्धा और आदित्य की गाड़ियां फरहान के घर के बाहर दिखीं।

वैसे फरहान - श्रद्धा की तरह बॉलीवुड के कई कपल हैं जिनके अफेयर की खबरों से गपशप गली गुलज़ार है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X