फरहान अख्तर की डॉन 3 के तीन विलेन तैयार: अमिताभ बच्चन - शाहरूख खान और रणवीर सिंह, होगा सबसे बड़ा धमाका
फरहान अख्तर की डॉन 3 को लेकर काफी समय से गपशप गली में ढेर सारी अफवाहें तैर रही हैं। कभी माना जाता है कि फिल्म पर काम चल रहा है तो कभी फरहान अख्तर इसका खंडन करते हैं। लेकिन अब ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान अख्तर डॉन 3 पर काम कर रहे हैं और डॉन 3 के लिए वो बहुत ही बड़ा खाका तैयार कर रहे हैं।
डॉन 3, डॉन फ्रेंचाइज़ी को अलग स्तर पर लेकर जाएगी। फिल्म में ओरिजिनल डॉन अमिताभ बच्चन, दूसरे डॉन शाहरूख खान और आने वाले डॉन रणवीर सिंह, तीनों होंगे। दरअसल, फरहान अख्तर काफी समय से अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान के साथ डॉन प्लान कर रहे थे।

अब इसमें रणवीर सिंह का कैमियो भी जुड़ चुका है। माना जा रहा है कि रणवीर सिंह को शाहरूख खान, डॉन की विरासत सौंपेंगे जिससे कि डॉन के आने वाले पार्ट में रणवीर सिंह, मुख्य भूमिका निभा पाएं। हालांकि ये सभी रिपोर्ट्स अभी तक महज़ अफवाहें हैं। इनकी पुष्टि अभी तक किसी ने नहीं की है।

फरहान अख्तर ने शुरू किया काम
कुछ समय पहले, प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने फरहान अख्तर की एक तस्वीर शेयर की जहां फरहान अपने लैपटॉप पर काम करते नज़र आए। रितेश ने साथ में लिखा कि जब वो अपने विचार, कलम से कागज़ पर उतारता है यानि कि अब लैपटॉप पर उतारता है। साथ ही रितेश ने फैन्स को अंदाज़ा लगाने को कहा था कि फरहान किस चीज़ पर काम कर रहे हैं और सबका अंदाज़ एक ही था - डॉन 3।

क्या लौटेगा डॉन?
अमिताभ बच्चन की डॉन में जहां डॉन की मौत हो जाती है वहीं पॉज़िटिव किरदार ज़िंदा बच जाता है। और शाहरूख खान की फिल्म में ठीक इसका उलटा हुआ था, डॉन बच जाता है और पॉज़िटिव किरदार मर जाता है। फैन्स को इस बात की दिलचस्पी थी कि क्या अमिताभ बच्चन, डॉन बनकर वापस आएंगे या फिर किसी और नए किरदार में।

डॉन की धुंआधार कमाई
डॉन ने 70 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 900 प्रतिशत का मुनाफा कमाया था। फिल्म केवल 70 लाख के बजट पर बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 7 करोड़ की कमाई की थी। इसके बावजूद, डॉन 1978 की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म थीये फिल्म 50 से ज़्यादा हफ्तों तक सिनेमाघरों में लगी हुई थी। डॉन 12 मई 1978 को रिलीज़ हुई थी।

डॉन ने भी किया था धमाका
डॉन को रिक्रिएट किया गया शाहरूख खान के साथ। फरहान अख्तर की ये फिल्म रिलीज़ हुई 20 अक्टूबर 2006 को। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.5 करोड़ की ओपनिंग की थी। 850 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई फिल्म ने पहले वीकेंड में 14.5 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने कुल 50 करोड़ की कमाई की थी।

रिजेक्ट कर चुके हैं डॉन 3
किस्सों की मानें तो फरहान ने कुछ आईडिया शाहरूख को पिच भी किए लेकिन शाहरूख खान को वो आईडिया पसंद नहीं आए। कुछ सालों पहले अफवाह थी कि डॉन 3 का नाम होगा डॉन - द फाईनल चैप्टर। फिल्म के लिए एक कहानी भी फाईनल कर ली गई थी। तब से डॉन 3 के बारे में अफवाहें अकसर उड़ती रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरूख खान, फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 रिजेक्ट कर चुके थे।

डॉन 2 ने भी की कमाई
बात करें डॉन 2 की तो ये फिल्म 23 दिसंबर 2011 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने 15.3 करोड़ की ओपनिंग की। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 48 करोड़ की कमाई की और कुल 106 करोड़ का कलेक्शन किया था।

डॉन 3 की अफवाहों में कितना सच?
अफवाहों की मानें तो शाहरूख खान के डॉन 3 रिजेक्ट करने का कारण है यशराज फिल्म्स की धूम 4। माना जा रहा है कि पठान के बाद शाहरूख खान फिर से आदित्य चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर सीरीज़ में दिखाई दे सकते हैं। लेकिन अब देखना है कि कौन सी अफवाह सही साबित होती है। अगर वाकई अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान और रणवीर सिंह एक साथ डॉन का हिस्सा बनने वाले हैं तो इस फिल्म को धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कमाई से कोई नहीं रोक सकता।


Click it and Unblock the Notifications