[गपशप] जैसे ही गपशप गली में तगड़ी अफवाह उड़ी कि डॉन 3 में शाहरूख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा काम नहीं करेंगी सारी पुरानी बातें वापस दोहराई गईं। प्रियंका और शाहरूख की 'नज़दीकियों' से लेकर करण जौहर का गौरी खान के साथ खड़ा होना और सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को खरी खोटी सुनाना...सबको...सब कुछ याद था।
लेकिन फरहान अख्तर ने जल्द ही सारी अफवाहों पर ये कहकर विराम लगाया कि डॉन 3 पर केवल काम चल रहा है। लोग शांत भी हो जाते लेकिन रितेश सिधवानी के ट्वीट ने सब वहीं ला दिया। उन्होंने लिखा कि डॉन 3 की कास्ट नहीं बदलेगी।
वाकई जंगली बिल्ली के बिना डॉन को सोच पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। देखिए अब तक किन फिल्मों के तीन पार्ट बने या बन रहे हैं -
डॉन 3 बनेगी
एक तरह से देखा जाए तो फरहान और रितेश ने कम से कम इस अफवाह को गलत ठहरा दिया कि शाहरूख और प्रियंका एक साथ नहीं दिखेंगे।
गैंग्स ऑफ वसेपुर 3
सबकी कह के लेने आ रही है, अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वसेपुर 3। फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी।
हाउसफुल 3
हाउसफुल 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अक्षय, रितेश और अभिषेक के साथ।
हेराफेरी 3
अक्षय के बिना हेराफेरी 3 से कौन बाहर जा रहा है, कौन अंदर आ रहा है पता नहीं।
दबंग 3
सलमान खान दबंग 3 की स्क्रिप्ट पर जी जान से काम करवा रहे हैं।
सिंघम 3
अजय देवगन की सिंघम 3 भी आईडिया के साथ डेवलप की जा रही है और जल्द ही फ्लोर पर होगी।
आशिकी 3
ऋतिक और सोनम आशिकी 3 के लिए फाइनल किए जा चुके हैं, ऐसी तगड़ी अफवाह है।
हेट स्टोरी 3
शरमन जोशी और करण सिंह ग्रोवर इस फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ग्रेट ग्रांड मस्ती
मस्ती के सीक्वल के बाद इसके पार्ट 3 की शूटिंग तेज़ी से चल रही है।
धूम 3
धूम का तीसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर ज़ोरदार कमाई कर चुका है।
क्रिश 3
ऋतिक रोशन तो बॉलीवुड के सुपरमैन का टैग जीत ही चुके हैं।
गोलमाल 3
रोहित शेट्टी की इस फिल्म में इतना गोलमाल था कि बॉक्स ऑफिस की धमाकेदार बैंड बजी थी।
मर्डर 3
बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कब आई कब गई कुछ पता नहीं चला।
राज़ 3
बिपाशा बसु की फिल्मों के बारे में तो ना ही पता चले तो बेहतर होगा।
हमेशा अजय की बैंड
जानिए बॉक्स ऑफिस पर रीमेक फिल्मों की History--->[हमेशा शाहरूख ऋतिक बनो, अजय नहीं]


Click it and Unblock the Notifications

