फरहान दोबारा हुए 80 के

By Staff

अरे भई, बात फरहान अख्तर की ही हो रही है। रॉक ऑन वाले फरहान दोबारा 80 के हो गए हैं पर बात उम्र की नहीं वजन की हो रही है। फरहान का वजन दोबारा 80 किलो हो गया है। इस में ध्यान देने वाली बात ये है कि एक महीने के अंदर फरहान ने लगभग 17 किलो वजन दोबारा बढ़ाया है।

फरहान अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म कार्तिक कॉलिंग कार्तिक के लिए 63 किलो के दुबले पतले लुक में आए थे। इसके लिए उन्होने काफी मेहनत की थी। क्योंकि फिल्म की कहानी के मुताबिक उनका किरदार फिल्म के आरंभ में काफी दुबला रहता है। फरहान की वजन घटाने की स्टोरी में सबसे दिलचस्प है उनका तरीका। वजन घटाने के लिए फरहान ने अपनी डाइट कम कर दी और घर से बाहर काम करना बिल्कुल बंद कर दिया। उनका तरीका रंग लाया और एक महीने बाद जब वह सेट पर पहुँचे तो सब उन्हे देख कर हैरान रह गए। वह 63 किलो के हो गए थे।

फरहान पहले 80 किलो के थे पर अपने इस अनोखे तरीके से उन्होने अपना 17 किलो वजन घटाया। अब उनके रोल की शूटिंग पूरी हो गयी है। अब फरहान अपन वजन बढ़ाने और खुद को फिट रखने के लिए जिम और योगा का सहारा ले रहे हैं। चूंकि वह लगातार बाहर काम कर रहे हैं इसलिए उन्होने अपना खोया हुआ वजन फिर से पा लिया है। है, न अनोखा तरीका वजन घटाने और बढ़ाने का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X