2019 Dhamaka, चौंकाने वाली शादी का ऐलान जल्द, खुलेआम हो रहा है प्यार
Recommended Video

2019 शुरू हो चुका है और इसी के साथ शुरू हो चुका है ताबड़तोड़ फिल्मों के ऐलान का सिलसिला, वहीं फिल्मों के अलावा भी 2019 में बॉलीवुड में काफी कुछ दिलचस्प होने वाला है। जी हां! जल्द ही लंबे समय से रिलेशनशिप को छुपाए एक बॉलीवुड कपल खुलकर बाहर आने वाले हैं और इतना ही नहीं ये जल्दी ही शादी का ऐलान करने वाले हैं। इतका मतलब एक बार फिर से बॉलीवुड को सरप्राइज वेडिंग मिलने वाली है। ये शादी इसलिए ही खास रहेगी क्यों दोनों के पास्ट रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहे।
[16 Years: ये फिल्म देख ली तो सलमान-शाहरुख भूल जाएंगे, दो सुपरस्टार्स ने किया ऐसा Dhamaka]
दरअसल, हम बात कर रहे हैं फरहान अख्तर और शिवानी दांडेकर की... फरहान अख्तर के तलाक के बाद से ही दोनों के अफेयर को लेकर जबरदस्त खबरें आने लगी थीं। वहीं अब तो आलम ये है कि दोनों अपने सोशल एकाउंट पर भी एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते हैं। वहीं दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन के दौरान भी दोनों मीडिया के सामने हाथों में हाथ डाले पहुंचे थे। वहीं ऐसे में माना जा रहा है जल्द ही दोनों शादी का ऐलान कर सकते हैं और इनके घर इसी साल शहनाई भी बज सकती है।

बता दें कि फरहान अख्तर बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती हैं तो शिबानी दांडेकर भी कम नहीं हैं। वे रिएलिटी टीवी स्टार होने के साथ-साथ आईपीएल मैच होस्ट भी रह चुकी हैं। शिबानी अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे देखें शिबानी क बेहद हॉट तस्वीरें और जानें कैसी हैं फरहान की नई दुल्हनिया।


Click it and Unblock the Notifications