..................... Farhan Ahktar and Aditya roy Kapoor fight over Shraddha Kapoor - Hindi Filmibeat

#RaatKiBaat: इस सुपरस्टार हीरोइन के नए और पुराने बॉयफ्रेंड झगड़ पड़े!

श्रद्धा कपूर और उनकी लव लाइफ काफी ज़्यादा दिलचस्प रही है। वहीं फरहान अख्तर की भी लव लाइफ के बारे में भी आए दिन कुछ ना कुछ लिख जाता है। और अब दोनों के बीच आए हैं आदित्य रॉय कपूर...यूं ही बेवजह।

बॉलीवुड में अफेयर और ब्रेकअप की चर्चा जितनी ज़ोरों से होती है उतनी दूसरी कोई चर्चा नहीं होती है। और खासतौर से जब एक हीरो और एक हीरोइन साथ काम कर रहे हैं तो ये चर्चा आम हो जाती है। ऐसी ही चर्चा श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के बारे में भी थी।

और ऐसी ही चर्चा आशिकी 2 के दौरान आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के बारे में भी थी। अब हाल ही में महेश भट्ट की कंपनी ने 30 साल पूरे किए, जिसकी खुशी में एक पार्टी रखी गई।

farhan-ahktar-aditya-roy-kapoor-fight-over-shraddha-kapoor

इस पार्टी में खास और पुराने दोस्त, आदित्य - श्रद्धा जिन्होंने भट्ट कैंप को आशिकी 2 जैसी सुपरहिट फिल्म दी, कुछ ज़्यादा करीब नज़र आए। लेकिन पार्टी में मौजूद थे फरहान अख्तर जिन्हें ये दोस्ताना ज़्यादा पसंद नहीं आया।

लेकिन श्रद्धा कपूर थोड़ी ही देर में भांप गईं कि उनसे क्या गलती हो रही है और वो तुरंत अपने एक्स खास दोस्त आदित्य रॉय कपूर को छोड़कर ताज़ा खास दोस्त फरहान अख्तर के पास पहुंच गईं। लेकिन तब तक फरहान पार्टी छोड़कर अपनी गाड़ी घुमाकर घर लौट आए।

श्रद्धा भी उनके पीछे पीछे पहुंची और वो फरहान के घर पर हीं हैं। लेकिन सबसे दिलचस्प है कि यहीं पास में आदित्य रॉय कपूर की गाड़ी भी पार्क हो चुकी हैं। अब तीनों मिलकर समस्या का क्या समाधान निकाल रहे हैं पता नहीं लेकिन फिलहाल तो रात की ये बात काफी दूर तक जाएगी।

वैसे बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो फिलहाल अपनी रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बाहर नहीं आए हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X