आराम के मूड में है फराह खान
फिल्म ओम शांति ओम की सफलता से फराह खान बेहद खुश है और उसकी खुशी में इजाफा करने वाला है उसका होने वाला बच्चा. फराह फिल्म संपादक शिरिष कुंदर से विवाह करने के बाद गर्भवती हो गई है और वह अब कभी भी मां बनने का सुख उठा सकती है.
फराह और शाहरुख खान बालीवुड में एक दूसरे के सबसे करीबी दोस्त माने जाते हैं और फराह के गर्भवती होने पर फराह का सबसे ज्यादा ध्यान भी शाहरुख ही रख रहे हैं. फराह ने गर्भवती होने के बावजूद कडी मेहनत की और ओम शांति ओम की शूटिंग पूरी करने के बाद उसे प्रदर्शित भी किया. फराह की मेहनत रंग लाई है और ओम शांति ओम सफलता के झंडे गाड रही है.
लेकिन फराह अब थोडा आराम करना चाह रही है, क्योंकि उसका बच्चा कभी भी पैदा हो सकता है. बच्चे के जन्म के बाद वह कुछ माह तक सिर्फ बच्चे की देखभाल करेगी और बाद में वापस बालीवुड में वापसी करेगी. तब तक थोडे से ब्रेक के बाद फिर मिलेंगे फराह से..!


Click it and Unblock the Notifications