फरदीन भी पिता बनने की तैय्यारी में
यह साल और अगला साल बालीवुड की हस्तियों के लिये खुशगवार है, कारण यह है कि कई स्टार की पत्नियां गर्भवती हो रखी हैं और वे मां बाप बनने वाले हैं. इसी कडी में अब फरदीन खान का नाम भी जुड गया है.
उनकी पत्नी नताशा भी गर्भवती हो रखी है. इससे जहां फरदीन तो खुश हैं ही, उनके पिता फिरोज खान की तो खुशी का कोई ठिकाना ही नही है. वे शीघ्र ही दादा बनने को लेकर रोमांचित हो रखे हैं.
ज्ञात हो कि बालीवुड में न सिर्फ नताशा गर्भवती हो रखी है बल्कि जायेद खान की पत्नी और रितिक रोशन की पत्नी भी मां बनने का सुख उठाने वाली हैं. इन तीनों में सबसे मजेदार बात यह है कि जायेद, फरदीन और रितिक आपस में रिस्तेदार भी हैं. जायेद रितिक के जहां साले हैं, वहीं फरदीन खान के चचेरे भाई भी हैं.
इसके अलावा बालीवुड की एक और हस्ती भी मां बनने की राह पर है और वह है फराह खान. फराह को दो खुशियां एक साथ मिलने जा रही हैं, एक तो उसकी फिल्म ओम शांति ओम प्रदर्शित होगी और वह मां भी बनेगी. तो इन सबको इंतजार है अपने आंगन में बच्चों की किलकारियां सुनने का.


Click it and Unblock the Notifications