..................... Fardeen to be in love with wife | फरदीन का पत्zwj;नी प्रेम - Hindi Filmibeat

फरदीन का पत्‍नी प्रेम

By Staff

Fardeen-Natasha
फरदीन खान ने मुमताज की बेटी नताशा से चार साल पहले प्रेम विवाह किया था लेकिन वे इतने समय के बाद भी वे अपनी पत्नी को अभी भी नई नवेली दुल्हन की तरह प्यार देते हैं।

बालीवुड के अन्य विवाहित सितारे जहां शूटिंग के समय सेट पर अपनी पत्नी को लाने में परहेज करते हैं, वहीं फरदीन बेहिचक नताशा को शूटिंग में लेकर जाते हैं।

फरदीन खान केपेटाउन में एसिड फैक्टरी की शूटिंग करने गये तो अपने साथ नताशा को भी ले गये। हालांकि वे शूटिंग में काफी व्‍यस्‍त थे लेकिन उन्हें जैसे ही फुरसत मिलती वे दौडे दौडे नताशा का हाल पूछने आ जाते कि कहीं उसे कोई परेशानी तो नहीं हो रही है।

और यदि यकीन न हो तो गुलशन ग्रोवर से पूछ लो। वे भी उस समय नताशा के साथ मौजूद थे। लेकिन कहीं ऐसा तो नहीं बैडमैन पत्नी के साथ था इसलिये फरदीन डर रहे थे।

खैर कुछ भी हो बालीवुड के अन्य सितारों को फरदीन से सबक लेकर अपनी पत्नी को प्यार देना चाहिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X