OMg! शाहरूख- सलमान एक साथ मिलकर बनाएंगे खाना....
सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी में शाहरूख-सलमान को साथ देखने के बाद इनके फैंस को अगले मौके के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। रजत शर्मा के शो आप की अदालत के 21वीं सालगिरह के सेलिब्रशन में लोगों ने उन्हें फिर गले मिलते देखा। लेकिन लगता है, फिर एक मौका जल्दी ही आने वाला है, जब इन दोनों के फैंस इन्हें एक फ्रेम में देख पाएंगे।

लेकिन शाहरूख- सलमान और खाना.... जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं फराह खान के शो 'फराह की दावत' की। फराह खान बहुत जल्द छोटे पर्दे पर पाक कला पर आधारित कार्यक्रम 'फराह की दावत' लेकर आ रही हैं। फराह ने कहा कि वह अपने शो में सुरपस्टार शाहरुख खान और सलमान खान को साथ बुलाना चाहती हैं।
पढ़ें- फिर टूटी शाहरूख की दोस्ती
इस शो के लिए अब तक कई सितारों ने शूटिंग पूरी कर दी है। अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जेनेलिया, मलाइका समेत कई सितारे शो में तड़का लगा चुके हैं। लिहाजा, अब फराह अपने दो करीबी दोस्त सलमान और शाहरूख को बुलाना चाहती हैं। जब फराह से पूछा गया कि क्या आप शाहरुख और सलमान को एक साथ बुलाना चाहेंगे, तो उन्होंने बेखटके कहा, 'मैं ऐसा चाहती हूं और वैसे भी कौन शाहरुख और सलमान को एक साथ बुलाना नहीं चाहेगा।'
'फराह की दावत' कलर्स चैनल पर 22 फरवरी से प्रसारित होने जा रहा है। जहां सभी सितारे अपनी पाक कला दिखाएंगे। बॉलीवुड के कई हस्तियों ने अपने एपीसोड के लिए पहले ही शूटिंग पूरी कर ली है। फराह हालांकि शाहरुख को अपने शो में बुलाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फराह बताती हैं, 'शाहरूख को खाना पकाते देखना काफी दिलचस्प होगा।'
इतना ही नहीं, फराह ने ये तक कहा कि, 'शाहरुख भी शो में आने वाले हैं और उन्होंने वादा किया है कि मुझे पास्ता बनाकर खिलाएंगे।' बहरहाल, शाहरूख का तो पक्का है, लेकिन अब शाहरूख के साथ सलमान खान शो में तड़का लगाने आते हैं या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications