Ssshh: फराह खान की फिल्म में ये करने वाले हैं शाहरूख - सलमान
फराह खान से हाल ही में पूछा गया कि उनके वाले प्रोजेक्ट की चर्चा काफी दिनों से है। क्या इसमें शाहरूख खान होंगे। इसके बाद, उनसे ये पूछा गया कि क्या फिल्म में सलमान खान होंगे। फराह खान के जवाब बड़े ही मज़ेदार थे।
फराह खान का कहना था कि हां, उनकी फिल्मों में शाहरूख और सलमान ज़रूर होंगे लेकिन शर्त बस ये है कि वो दोनों 21 - 22 साल की जवान लड़कियों का किरदार अच्छे से निभा ले जाएं।

गौरतलब है कि फराह खान काफी समय से फिल्म प्लान कर रही हैं और खबरें हैं कि फिल्म में दो लड़कियां होंगी जिसके लिए आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा को फाइनल भी कर लिया गया है।
0शाहरूख की सात फिल्में कॉपी करके बनी थी हैप्पी न्यू ईयर]
लेकिन ये खबरें बस आती हैं और चली जाती हैं, फिल्म के बारे में कोई कभी बात नहीं होती। हालांकि एक नाम जो इस फिल्म से हमेशा जुड़ा रहा है वो है शाहरूख खान।
[सलमान पर छिछोरापन कितना अच्छा लगता है ये देखिए!]
वैसे फराह खान की बात से हमें बॉलीवुड की कुछ हसीनाएं याद आ गईं। सोचा आपको भी दिखा दें -
गोलमाल करने चले जब अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी ने इतना गोलमाल किया कि पता ही नहीं चल पाया कि हसीना हैं, दीवाना!
हमशकल्स नाम की इस फिल्म ने सैफ का कुछ रहने नहीं दिया पर रितेश देशमुख बॉलीवुड की बेस्ट हसीना बन गए।
जानेमन फिल्म में सलमान खान कुछ इस तरह सेक्सी अंदाज में नज़र आए थे।
अक्षय कुमार खिलाड़ी में लड़के के लुक में दिखे थे। अक्षय कुमार इस लुक में काफी ज्यादा खूबसूरत भी लगे थे।
आमिर खान फिल्म बाजी और टाइटन के एड में कमाल के खूबूसरत दिख चुके हैं। आमिर तो ऐसे लगे कि पहचान पाना भी मुश्किल हो ये आमिर खान हैं।
शाहरूख खान डुप्लीकेट और त्रिमुर्ती में इस अवजार में दिख चुके हैं और फिल्म में उन्हें काफी हॉट लुक भी दिया गया था।
जावेद जाफरी तो वेसे भी दिखने में काफी स्वीट हैं और इस लुक में वो कहीं से भी नहीं लगे की एक्टर नहीं हैं।
गोविंदा तो आंटी नंबर वन में पूरी फिल्म में ही आंटी अवतार में दिखे थे और क्या दिखे थे। इस चैलेंजिंग काम के लिए उनकी तारीफ भी हुई थी।
रणबीर कपूर किसी फिल्म में तो नहीं लेकिन फिल्मफेयर में इस लुक में नजर आए थे।
ऋषि कपूर रफूचक्कर में फीमेल लुक में नजर आए थे और काफी खूबसूरत भी लगे थे।
अमिताभ की सबसे पॉपुलर गानों में से एक मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है में वो फीमेल लुक में दिख चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications






















