दीपिका संग काम नहीं करेंगी फराह

By Staff

Deepika
अपनी पहली फिल्म 'ओम शांती ओम" से रातों रात स्टार बन जानेवाली दीपिका पादुकोणे ने भले ही दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई हो मगर अपनी निर्देशिका फराह खान के दिल में सिवाय नफरत के और कुछ नहीं हासिल किया। अब बात यहां तक पहुंच गई है कि फराह ने दीपिका की किसी भी को कोरियोग्राफ ना करने का फैसला कर लिया है।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार करन जौहर की फिल्म 'दोस्ताना" तथा अपने तीन बच्चों के पालन पोषण में व्यस्त फराह ने शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन 'बिल्लो बार्बर" में शाहरुख और दीपिका पर फिल्माए गए गीत को कोरियोग्राफ करने से इंकार कर दिया है। मगर फराह का कुछ और ही कहना है।

फराह के अनुसार शाहरुख की फिल्म के लिए ना बोलने का सवाल ही नहीं उठता है मगर मज़े की बात यह है कि शाहरुख ने किसी गीत के लिए फराह से कोई बात ही नहीं की है। जहां तक दीपिका पादुकोण के फिल्म में होने की बात है तो फराह ने इस बात से भी इंकार किया है कि उन्हें दीपिका से कोई परेशानी है। इस मामले में फराह के अनुसार फराह के लिए शाहरुख खान के अलावा और कोई चीज़ महत्वपूर्ण नहीं है।

फराह के लिए शाहरुख कितने महत्वपूर्ण है इसका अंदाज़ा उनकी बॉडिंग देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। मगर साथ ही हम यह भी जानते है कि फराह और दीपिका के बीच का रिश्ता किस मोड़ से गुज़र रहा है। बस बात यह समझ में नहीं आ रही कि अपनी हर बात को बेबाकी से कहनेवाली फराह इस बार क्यों चुप्पी साधे बैठी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X