बोमन ईरानी के साथ इंटीमेट हुईं फराह खान!
अपनी फिल्मों में बड़े बड़े कलाकारों से पर्दे पर एक्टिंग करवाने वाली फराह खान अब खुद पर्दे पर एक्टींग करती नज़र आएंगी। फराह 'शीरीन फरहाद की निकल पड़ी' फिल्म से ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहीं हैं। इस फिल्म में उनके साथ बोमन इरानी भी दिखाई देंगे।
खबर तो यह भी है कि इस फिल्म में इंटीमेट सीन भी है। खैर इस फिल्म में दोनों ने एक दूसरे को किस नहीं किया दोनों ने सोचा कि इस सीन से शायद दोनों ही असहज महसूस करते। हां फिल्म में किस करने की कोशिश का सीन जरूर है। इनके बीच कॉमेडी भरा इंटीमेट सीन भी फिल्माया गया है।
इस फिल्म में बोमन ने 45 साल के एक ऐसे लड़के का रोल किया है, जो अब तक कुंवारे हैं, जबकि फराह ने 40 साल की पारसी चुलबुली पटाखा सी लड़की का रोल किया है।


Click it and Unblock the Notifications