फराह और मलिक दोस्त बने
संगीतकार अन्नू मलिक और नृत्य निर्देशक-फिल्मकार फराह खान के बीच झगडा नहीं है बल्कि वो दोस्त हैं। यह कहना हमारा नहीं बल्कि खुद अन्नु मलिक का है।
मलिक के उनुसार फराह और उनके झगड़े की बात कोरी अफवाह है और वे दोनों सच्चे दोस्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परदे पर उनके बीच दिखने वाली जुगलबंदी वास्तविक है।ऑ
मलिक और फराह रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में एक साथ निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं और अब वे दोनों रियलिटी शो 'इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' में एक साथ दिखाई देंगे।
मलिक ने बताया, "मुझे यह जानकर बेहद खुशी हुई कि शो में फराह मेरे साथ होंगी। हमने पहले भी इंडियन आइडल में एक साथ काम किया है। मैंने उनकी फिल्म 'मैं हूं ना' में संगीत भी दिया है और मुझे हमेशा उनका साथ पसंद आया है। हम एक जैसा सोचते हैं और हमारे बीच बेहतर तालमेल है। हमारी दोस्ती सच्ची है।"
चलो यह तो अच्छी बात है, वैसे भी लड़ाई-झगड़े में क्या रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications