फराह खान ने मुफ्त में काम किया
आगामी फिल्म 'ब्लू' में ऑस्ट्रेलिया की मशहूर पॉप गायिका कैली मिनॉग की गीत की कोरियोग्राफी के लिए फराह खान पैसा नहीं लेंगी।
फराह के इस कदम से फिल्म के निर्देशक एंथनी डिसूजा आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने कहा, "हमारे पास फराह का चेक है लेकिन वह लेने के लिए तैयार नहीं हैं। दरअसल कैली मिनॉग के लिए वह पैसा नहीं लेंगी। "
डिसूजा ने कहा कि फराह ने उन्हें बताया कि दोनों एक दूसरे के पुराने दोस्त हैं इसी कारण वह कोरियोग्राफी के लिए पैसा नहीं लेंगी। उन्होंने कहा कि फराह और उनकी दोस्ती 18 साल पुरानी है।
उल्लेखनीय है कि फिल्म 'ब्लू' के एक गीत में अक्षय के साथ पर्दे पर मिनॉग नजर आएंगी। दोनों के अलावा इस गीत में अभिनेता जाएद खान, लारा दत्ता और संजय दत्त भी नजर आएंगे।
इस खास गीत के लिए संगीत ए.आर.रहमान ने तैयार किया है। वहीं गीत को आवाज मिनॉग और सोनू निगम ने दिया है।


Click it and Unblock the Notifications