फराह ने शाहरुख और संजय लीला भंसाली से दुश्मनी खत्म की

इससे पहले भी एक अवार्ड फंक्शन के दौरान शाहरुख ने पुरानी दोस्त फराह को बैकस्टेज मिलने के लिए बुलाय था। फराह बताती हैं 'मैं उस वक्त शाहरुख से नहीं मिल सकी मगर इस बार मैंने मौका नहीं छोड़ा'। इसी अवार्ड समारोह में फराह ने संजय लीला भंसाली से भी दोबारा दोस्ती कर ली।
दोनों के बीच दरार साल 2007 में संजय की 'सांवरिया' और फराह की 'ओम शांति ओम' की रिलीज के दौरान आई थी। शायद आपको याद होगा ये दोनों फिल्में एक ही शुक्रवार को रिलीज हुई थीं। जहां 'ओम शांति ओम' ने सफलता का रिकार्ड बनाया वहीं 'सांवरिया' औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिर गई थी। खैर, फराह ने नए साल की शुरुआत पुरानी दुशमनी छोड़ रुठे हुए दोस्तों को मना की है, उम्मीद है आगे भी ये सिलसिला जारी रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications