''WOW.. कोई इस एक्टर को नेशनल अवार्ड दे दो.. जबरदस्त..''
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन स्टारर फिल्म राबता में राजकुमार राव 324 साल के व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे। फैंस ने राजकुमार की दिल खोलकर तारीफ की है।
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'राबता' में राजकुमार राव का दमदार कैमियो है और आपको हैरानी होगी कि फिल्म में वे 324 साल के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं.. जी हां, 324 साल। फिल्म में उनका लुक देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
फिल्म का ट्रेलर तो आपने देख ही लिया होगा। दो जन्मों की कहानी वाले इस ट्रेलर को सभी ने पसंद किया। सुशांत, कृति की काफी चर्चा भी हुई। लेकिन निर्देशक ने बड़ी चालाकी से राजकुमार राव को छिपा कर रखा।

बहरहाल, अब राजकुमार राव का लुक बाहर आ चुका है और काफी तारीफें भी बटोर चुका है। फैंस तो राजकुमार की तारीफ करते नहीं थक रहे। कोई उन्हें सुपरस्टार कह रहा है तो किसी का कहना है कि राजकुमार राव को नेशनल अवार्ड मिल जाना चाहिए।
यहां देंखे फैंस के रिएक्शन-
raabta rajkumar rao sushant singh rajput kriti sanon राबता राजकुमार राव सुशांत सिंह राजपूत कृति सैनन


Click it and Unblock the Notifications