कल से आमिर - शाहरूख - सलमान की ये तस्वीर हो रही #Viral...असलियत दिखाती है!
आमिर खान की फिल्म दंगल का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और लोग एक बार फिर ये तय करने में जुट गए हैं कि क्यों आमिर खान परफेक्शनिस्ट हैं।
तीन खान को एक साथ देखना किसे नहीं पसंद है। लेकिन ट्विटर - फेसबुक ऐसी जगह जहां फैन्स तिल का ताड़ बना देंगे और आपको यकीन ही नहीं होगा। हाल ही में आमिर खान का दंगल ट्रेलर रिलीज़ हुआ।
सबको काफी पसंद भी आया लेकिन आमिर खान फैन्स को बहुत ज़्यादा पसंद आया। और उन्होंने तुरंत तीनों खान में तुलना कर दी। इतना ही नहीं तुलना कर के ये भी बता दिया कि क्यों आमिर परफेक्ट हैं।

दरअसल, दंगल के एक सीन में आमिर स्कूटर चलाते हुए आ रहे हैं, मगर हेलमेट के साथ। बात ज़रूर छोटी सी है पर है तो पते की। खासतौर से तब जब शाहरूख और सलमान भी पहले स्कूटर पर दिख चुके हैं।
[#Alert: ऐश्वर्या - रणबीर की हॉट...बोल्ड तस्वीरों के चक्कर में ये हो गया!]
और ऐसा आमिर पहली बार नहीं कर रहे हैं, 3 इडियट्स में तो उन्होंने हेलमेट को फिल्म का हिस्सा बना दिया था वहीं धूम 3 में भी हेलमेट के बिना नहीं दिखे।
बहरहाल, मज़ाक मज़ाक में ही सही लेकिन ट्विटर कभी कभी कुछ अच्छी चीज़ें दिखा ही देता है। लेकिन रूकिए जनाब ट्विटर हमेशा अच्छी चीज़ें नहीं दिखाता है, कभी कभी ऐसी तस्वीरें भी होती हैं जिन्हें देखकर आप बस पेट पकड़कर हंसते रह जाएंगे।
[#BangBang: सुलतान की हर गलती का आमिर ने क्या फायदा उठाया!]
जब आमिर खान का दंगल पोस्टर रिलीज़ हुआ था तो उसके साथ एक और पोस्टर आया था। सिंगल। फिल्म के हीरो थे सलमान खान! ये पोस्टर भी ट्विटर पर ही वायरल हुआ था।
वहीं हाल ही में डियर ज़िंदगी का पोस्टर आया। लेकिन असली पोस्टर तो यहां है। OUCH!
रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय का एक हॉट फोटोशूट वायरल हुआ था। बस रणबीर - दीपिका के फैन्स ने झट से अपना RKDP प्रेम दिखाया।
कैटरीना कैफ की इस फोटो का हाल तो फैन्स ने क्या किया आप खुद ही देख लीजिए।
कई बार फैन्स इंतज़ार करते करते थक जाते हैं और खुद ही फिल्म का पोस्टर बना लेते हैं। जो ओरिजनल से भी अच्छे होते हैं।
बजरंगी भाईजान की एक कहानी लीक हुई थी लव जिहाद पर। बस उसी पर बन गया था ये मंदिर मस्जिद पोस्टर।
इरफान खान ने तो इस कॉपी पोस्टर पर बयान भी दे दिया था। जबकि ये फैन्स की शरारत थी।
मोहनजोदड़ो का इंतज़ार करते करते फैन्स थक गए थे। तो ये पोस्टर निकाल दिया था।
वहीं जग्गा जासूस तो इन्हीं फैन मेड पोस्टर्स के सहारे ज़िंदा है।
तमाशा का पहला पोस्टर फैन्स को कुछ खास नहीं लगा था। तो बस उन्होंने झट से अपना खुद का पोस्टर बना डाला था।
वहीं शाहरूख खान की फिल्मों में अबराम कैसे लगेंगे ये देखना भी तो ज़रूरी है।


Click it and Unblock the Notifications












