ऐश्वर्या को प्रशंसकों का प्यार मंहगा पड़ा।
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या बच्चन को अपने प्रशंसकों का प्यार काफी मंहगा पड़ गया है। उनके प्रशंसको के प्यार की वजह से उनका फोन खराब हो गया है।
दरअसल ऐश को स्वाइन फ्लू होने की अफवाहों से उनके प्रशंसको में निराशा छा गई थी वे लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे और उन्हें 'जल्दी ठीक हो जाओ' का संदेश भेज रहे थे। उन्हें लगातार इतने संदेश मिल रहे थे कि उनका फोन सम्हाल नहीं पाया और खराब हो गया।
ऐश्वर्या मीडिया से नाराज है कि उन्होने बिना जाने समझे उनकी बीमारी की खबर इस तरह फैला दी। उनका कहना था कि उन्हें सामान्य फ्लू था जो जल्दी ही ठीक हो गया।
गौरतलब हो कि अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि ऐश्वर्या बीमार है और उसे फ्लू के लक्षण है। खैर ऐश्वर्या ने एहतियात के तौर सभी जांच करवा लिए है उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है। फिर भी ऐश ने प्रशंसको को शुभकामनांए भेजने के लिए धन्यवाद दिया है।


Click it and Unblock the Notifications