फैन्स ने नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी को रंगे हाथ पकड़ा, कंफर्म की डेटिंग की अफवाहें

काफी समय से अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं। ये अफवाहें तब से उड़ना शुरू हुईं जब दोनों ने लगभग एक ही समय पर एक ही जैसी तस्वीरें, एक ही जैसे बैकग्राउंड के साथ शेयर कीं। और अब इन अफवाहों पर फैन्स ने मुहर लगाकर इनकी पुष्टि भी कर दी है।

फैन्स का मानना है कि उन्होंने नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी को रंगे हाथों पकड़ लिया है। केवल एक तस्वीर के ज़रिए। वो तस्वीर जो नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। नव्या ने अपनी एक खूबसूरत सी monochrome तस्वीर शेयर की है।

fans-catch-navya-naveli-nanda-siddhant-chaturvdi-red-handed-dating-via-one-picture-conspiracy-theory

इस तस्वीर पर फैन्स और ढेर सारे सितारों ने बेहद प्यारे प्यारे कमेंट्स किए हैं। लेकिन सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा है दीपिका पादुकोण के कमेंट ने। दीपिका ने इस तस्वीर पर Beauty लिखते हुए एक दिल बनाया। और अब फैन्स का कहना है कि दीपिका ने इस तस्वीर पर आकर कमेंट केवल इसलिए किया है क्योंकि वो सिद्धांत के साथ गहराईयां नाम की फिल्म में रोमांस कर रही हैं और नव्या सिद्धांत को डेट कर रही हैं।

पता नहीं कैसे उड़ी अफवाहें

पता नहीं कैसे उड़ी अफवाहें

गपशप गलियों में हो रही चर्चा की मानें तो सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा पिछले कुछ समय से दोस्त थे लेकिन अब ये दोस्ती काफी खास हो चुकी है और दोनों अपने रिश्ते को अगले पायदान पर ले जा चुके हैं। हालांकि इस खबर की पुष्टि ना किसी ने की है और ना ही हम कर रहे हैं। ऐसे अफेयर की चर्चाएं आए दिन होती हैं और बंद हो जाती हैं।

क्या ज़ोया अख्तर ने करवाई मुलाकात?

क्या ज़ोया अख्तर ने करवाई मुलाकात?

अब नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी, मिले कैसे, फिल्मी फैन्स इसके दो सूत्रों से जोड़ रहे हैं। पहली हैं ज़ोया अख्तर जिन्होंने सिद्धांत चतुर्वेदी को लॉन्च किया और सिद्धांत की मेंटॉर हैं और दूसरी हैं अनन्या पांडे जो सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा, दोनों की ही काफी अच्छी दोस्त हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे के साथ खो गए हम कहां, नाम की एक फिल्म कर रहे हैं जिसे ज़ोया अख्तर प्रोड्यूस कर रही हैं।

ये भी हो सकता है कनेक्शन!

ये भी हो सकता है कनेक्शन!

दिलचस्प ये है कि ज़ोया अख्तर, नव्या नवेली नंदा के भाई अगस्त्य नंदा को भी अपनी फिल्म में लॉन्च कर रही हैं जिसकी हीरोइन होंगी सुहाना खान और खुशी कपूर। नव्या नवेली नंदा, कुछ समय से ज़ोया अख्तर के साथ समय बिताती भी दिखीं। ऐसे में हो सकता है कि सिद्धांत से उनकी मुलाकात इसी ज़रिए हुई हो।

अक्सर उड़ी है नव्या के अफेयर की अफवाहें

अक्सर उड़ी है नव्या के अफेयर की अफवाहें

वैसे ये पहली बार नहीं है जब नव्या नवेली नंदा की लव लाईफ को लेकर अफवाहें उड़ी हों। इससे पहले, नव्या का नाम जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान जाफरी से जुड़ा था। दोनों ने डेटिंग की खबरों का खंडन किया था और कहा था कि वो केवल अच्छे दोस्त हैं। मीज़ान ने यहां तक कहा कि इन खबरों की वजह से उन्हें जलसा जाने में झेंप लगती है। मीज़ान की बहन अलाविया ज़ाफरी, नव्या नवेली नंदा के साथ पढ़ती थीं और यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरूआत हुई।

हमेशा सुर्खियों में रहती हैं नव्या नवेली नंदा

हमेशा सुर्खियों में रहती हैं नव्या नवेली नंदा

इसके अलावा, नव्या नवेली नंदा का नाम शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान से दोस्ती के लिए काफी मशहूर हुआ और माना गया कि दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन ये खबरें भी केवल अफवाह निकलीं। काफी समय से नव्या के बॉलीवुड डेब्यू की भी अटकलें थीं लेकिन उनकी मां श्वेता नंदा और नव्या ने साफ किया कि उनकी एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है और वो अपने पिता का बिज़नेस जॉइन करना चाहती हैं। नव्या लॉकडाउन में अपनी खुद की कंपनी शुरू भी कर चुकी हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सिद्धांत चतुर्वेदी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

बात करें सिद्धांत चतुर्वेदी की तो गली बॉय के साथ दमदार डेब्यू करने के बाद सिद्धांत ने उस साल के सारे डेब्यू और सपोर्टिंग रोल के अवार्ड अपने नाम किए। आने वाले समय में सिद्धांत चतुर्वेदी, शकुन बत्रा की फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ दिखाई देंगे जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं वो फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फोन भूत में कैटरीना कैफ और इशान खट्टर के साथ दिखाई देंगे। इसी बैनर तले बन रही युधरा में वो मालविका मोहनन और राघव जुयाल के साथ दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X