Sshhh: फैन का सस्पेंस दिमाग से खेलेगा पर SECRET दिल तोड़ेगा!
शाहरूख खान की फैन रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म केवल शाहरूख खान के लिए ज़बर्दस्त तालियां डिज़र्व करती है। काफी समय बाद, एक कमज़ोर कहानी को शाहरूख खान ने बखूबी संभाला है।
हालांकि फैन का प्लॉट बेहतरीन था लेकिन डायरेक्टर मनीष शर्मा फिल्म की एक एक कड़ी जोड़ने में इतना उलझ गए कि एक धारदार कहानी लेकर आना भूल गए। फैन में इतनी कमियां हैं कि आप गिनते ही नहीं थकेंगे।
[फैन रिव्यू - 3.5 स्टार]
लेकिन फिर अचानक से शाहरूख फिल्म को आकर थाम लेते हैं। कहा जाए तो फैन में इतना बड़ा कोई ट्विस्ट नहीं है...इन 9 Twists को छोड़कर, लेकिन फिर भी फिल्म में थोड़ा सस्पेंस है।
और ये सस्पेंस कम से कम आपको सिनेमाहॉल तक खींच कर ले जाने के लिए काफी है। फैन कहानी है एक सुपरस्टार आर्यन खन्ना की और उसके सबसे बड़े फैन गौरव चांदना।
गौरव और आर्यन के बीच लुकाछिपी का खेल खुद शुरू होता है आर्यन खन्ना की एक गलती से...लेकिन इस गलती के लिए वो खुद को कभी माफ नहीं करेगा -


Click it and Unblock the Notifications

