शूटिंग में असली पिस्तौल, चल अंदर
बेचारे टीवी एक्टर फैजल रजा जो कि टीवी शो राखी की शूटिंग कर रहे थे तो उनके हाथ में शूटिंग के समय प्रोडक्शन वालो ने असली माउजर शाटगन थमा दी, उन्हे क्या मालूम था कि यह असली गन उनके लिये क्या मुसीबत लेकर आने वाली है. वे जब पवई के चांदीवली में शूटिंग करते समय जब सेट से दूर चले गये तो अचानक वहां पुलिस पहुंच गई.
फैजल का खून से लथपथ हुलिया देखकर पुलिस ने उसे धर दबोच लिया और उसके हाथ में जब असली पिस्तौल देखी तो वह उसे आतंकवादी समझकर पुलिस स्टेशन ले जाने लगे. बेचारे फैजल को मानो सांप ही सूंघ गया. वे उन्हें अंग्रेजी में लाख समझाने लगे कि वह आतंकवादी नही, बल्कि एक्टर है, लेकिन मराठीभाषी पुलिसवालों को उसकी बात ही समझ में नही आई. बाद में वे बडी मुश्किल से पुलिस वालों से अपना पिंड छुडा पाये.
इस घटना से फैजल इतना सहम गया कि बाद में वह असली माउजर शाटगन को देखकर ही सहम गया और शूटिंग के लिये नकली रिवाल्वर की मांग करने लगा ताकि कोई नया बखेडा न खडा हो जाये.
शायद फैजल की समझ में आ गया होगा कि शूटिंग के समय गन से धूमधडाम करने और असली जिंदगी में पुलिस से पाला पडने में जमीन आसमान का अंतर है.


Click it and Unblock the Notifications