प्रियंका डरती हैं असफलता से

By Staff

फिल्म फैशन में प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी मॉडल बनी हैं जो अपने जीवन के एक फेज में असफलता का सामना करती है। फिल्म में असफलता से लड़ कर बखूबी उबरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा वास्तविक जीवन में असफलता से बेहद डरती हैं।

अरिंदम चौधरी की पुस्तक 'दी डायमण्ड इन यू' की सफलता के जश्न में मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में दी गई पार्टी के दौरान प्रियंका चोपड़ा वहां मौजूद थीं । प्रियंका ने कहा, " असफलता मुझे बहुत डराती है। फिल्म की असफलता से मैं केवल निराश ही नहीं होती हूं बल्कि इससे मेरा दिल टूट जाता है क्योंकि मैं अपनी हर फिल्म के लिए बहुत कोशिश करती हूं।"

प्रियंका शायद ये याद नहीं रखना चाहतीं कि सफलता और असफलता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कोई भी ना तो अपने जीवन में सिर्फ सफल रह सकता है और ना ही असफल। प्रोफेशनल लाइफ को यूं दिल पर लेगीं प्रियंका जी तो जीना मुश्किल हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X