#Trailer: केवल 3 मिनट और फिर क्या बॉलीवुड और क्या बॉक्स ऑफिस!

करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का ट्रेलर आज 11.30 बजे आने वाला है और वाकई कहें तो फैन्स की धड़कनें बिल्कुल रूकी हुई हैं। वजह है कि इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। पहला तो इसलिए कि फिल्म में करण जौहर हैं और दूसरा इसलिए कि आखिर फिल्म में है क्या।

गौरतलब है कि अब तक फिल्म के दो गाने रिलीज़ हो चुके हैं लेकिन फिल्म की कहानी किसी को नहीं पता चल रही है। बस अगर कुछ हो रहा है तो वो है नशा, करण जौहर की फिल्मों वाला...यश चोपड़ा जैसे रोमांस वाला।

Ae Dil Hai Mushkil Trailer

फिल्म को लेकर काफी कंट्रोवर्सी भी हुई जिस पर करण जौहर ने एक शब्द नहीं बोला। ऐसे में देखना है कि क्या वो ट्रेलर को तुरूप के इक्के की तरह इस्तेमाल करेंगे क्योंकि ज़ाहिर सी बात है, ट्रेलर आने के बाद शिवाय से इसकी तुलना होना लाज़िमी है।
[#Viral: ऐश्वर्या राय की ये तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे....लगी शर्त?]

जानिए ट्रेलर से लोगों को है क्या उम्मीदें -
फवाद खान का किरदार
फवाद खान बॉलीवुड का नया प्यार है। हर वो इंसान जिसे बॉलीवुड से प्यार है उसे फवाद खान से प्यार है। कारण कई हैं लेकिन पहली तो ये तस्वीर ही है! उफ्फ! उनका गुस्सा भी जानलेवा लग रहा है।

शाहरूख - ऐश का जादू
शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय जब भी जिस भी रूप में स्क्रीन पर आए हैं, उनकी केमिस्ट्री ने तबाही मचा दी। अब इस बार वो साथ क्या करेंगे वो भी इतने सालों बाद। एक झलक तो बनती है जबकि सबको पता है कि शाहरूख का फिल्म में कैमियो है।
[#Kickstart: तो शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल...दोनों की शुरूआत SAME! ]

शिफॉन साड़ियां
फिल्म में होंगी ढेर सारी शिफॉन साड़ियां और उनमें गज़ब का कहर ढातीं दो खूबसूरत हसीनाएं हैं। करण जौहर की हर फिल्म की ये खासियत रही है सिवाय स्टूडेंट ऑफ द ईयर के।

अल्टीमेट रोमांस
फिल्म में ढेर सारा रोमांस दिखने वाला है। पर दिक्कत ये है कि फिल्म में इतने सारे लोग हैं कि कौन किससे प्यार करता है पता नहीं!

खूबसूरत लोकेशन
हमेशा की तरह फिल्म की लोकेशन खूबसूरत होनी है। चाहे वो सूरज हुआ मद्धम के पिरामिड हों या फिर कुछ कुछ होता है के हरे खेत, करण कभी लोकेशन से कोई भी समझौता नहीं करते।

Catchy Lyrics
फिल्म के गाने हमेशा ऐसे होंगे जिनके बोल बेहतरीन होंगे। वैसे भी टाइटल ट्रैक की एक लाइन पहले ही वायरल हो चुकी है जिसे किसी की ट्विटर वॉल पर देख, करण हैरान भी हो गए थे और पूछा था कि तुम ये कैसे जानते हो!

ट्रेंडसेटर
फिल्म में वो सब होगा जो आज के ज़माने का है। ये करण जौहर की खासियत है। यानि कि वाट्सएप, फेसबुक सब कुछ। और भी बाकी जो भी आस पास हो रहा है।

कोरियोग्राफी
एक स्टेप तो ऐसा होगा ही जो आपको रट जाएगा और आप हर शादी में उस स्टेप को किसी भी डांस पर करना नहीं भूलेंगे।

गुनगुनाते रह जाओगे
फिल्म का म्यूज़िक उम्दा होगा क्योंकि करण ने आज तक गानों से समझौता नहीं किया है। इसलिए एक भी गाना मिला तो आप उसे गुनगुनाते रह जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X