सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे दिखे एक साथ..आखिर माजरा क्या है!
एक्स कपल सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे एक कॉफी शॉप में मिले। उनकी इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
पुराने प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे लगता है वापस साथ में आने वाले हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि उन्होंने जो किया है इससे लग रहा है। दरअसल पिछले साल ब्रेकअप के बाद दोनों एक साथ साथ कभी नजर नहीं आए लेकिन एक लीडिंग डेली के मुताबिक दोनों साथ में एक कॉफी शॉप में मिले।
जी हां रविवार रात की बात है और इसके बाद ये खबर लगातार हर तरफ फैल गई। हर कोई यही कह रहा है कि कहीं दोनों वापस पैचअप तो नहीं कर रहे। दोनों काफी सालों तक रिलेशनशिप में थे और अचानक सुशांत सिंह राजपूत ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।

इसका कारण अंकिता लोखंडे का ओवर पोजेशिव नेचर बताया जा रहा था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने राबता की शूटिंग शुरू कर दी और उनके और कृति सेनन के अफेयर के बारे में अफवाहें उड़ने लगीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
हालांकि दोनों इस खबर से भी हमेशा इंकार करते रहे। अब सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के बीच क्या खिचड़ी पक रही है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











