सलमान-कैट फैन्स के लिए Good News..एक बार फिर दिखेंगे साथ-साथ!
दर्शको का इन्र्जर खत्म हुआ क्योंकि जल्द ही सलमान खान-कैटरीना कैफ जल्द ही एक साथ एक चैट शो पर नजर आने वाले हैं...जानिए कौन से शो में
दर्शक कबसे सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को पर्दे पर देखना चाहते थे। खैर बड़े पर्दे का तो पता नहीं लेकिन यह जोड़ी जल्द ही छोटे पर्दे पर एक साथ जरुर नजर आने वाली है। जी हां, दरअसल इन दोनों को एक साथ चैट शो के लिए अप्रोच किया है।
अब ये शो "कॉफी विद करण", "नो फिल्टर नेहा " या फिर "यारों की बारात" में से एक हैं।अब ये दोनों की किस शो में नजर आयेंगे अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
सलमान-कैट का ब्रेकअप जरुर हुआ लेकिन इन दोनों की बोन्डिंग में कोई कमी नहीं आई। जब कैटरीना रणबीर से ब्रेकअप के बाद ब्रेकअप के दर्द से जूझ रही थी, तब सलमान ने उन्हें सहारा दिया।
अगर इस साल आई कैट की फिल्मो की बात की जाये तो वह भी कुछ खास नहीं चली। भले ही उनकी फिल्म बार-बार देखो ना चली हो।लेकिन फिल्म में उनके जबरदस्त एब्स ने खूब सुर्खियां बटोरी।
कैटरीना के करियर ग्राफ को देखते ही सलमान ने कैट के साथ फिल्म करने का विचार किया। बता दें, दोनों जल्द ही कबीर खान निर्देशित फिल्म "टाइगर जिन्दा है" में एक साथ नजर आयेंगे।
सलमान खान उन लोगो में से हैं जो ब्रेकअप के बाद भी अपनी गर्ल-फ्रेंड्स के सपोर्ट में हमेशा खड़े रहते हैं, फिर चाहे बात कैटरीना कैफ की हो या फिर संगीता बिजलानी की। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की पत्नी संगीता बिजलानी को अक्सर सलमान खान के बाहर स्पॉट किया जा चुका है।
बॉलीवुड में सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि कई और ऐसे कपल हैं जिनका ब्रेकअप हुआ लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते तार-तार ना करके दोस्ती का रिश्ता बनाए रखा। आइये जानते है स्लाइड्स में'


Click it and Unblock the Notifications