..................... Everything is ok between Salman Khan, Jacqueline Fernandez - Hindi Filmibeat

तो सलमान ने अपनी हीरोईन से कहा- शाहरुख खान के साथ भी फिल्म करो..

हाल ही में जैकलीन फर्नाडीज को शाहरुख खान की ऑफिस के बाहर देखा गया है। दरअसल जैकलीन शाहरुख की आने वाली किसी फिल्म में रोल चाहती हैं, जिसके लिए वह शाहरुख से मिलने पहुंची थीं। हालांकि जैकलीन नहीं चाहती थीं कि इस मीटिंग के बारे में किसी को पता चले। लेकिन यह बात सलमान तक पहुंच गई और अफवाह थी कि सलमान को यह बात पसंद नहीं आई।

गोविंदा का डबल 'रंगीला' रोल, पहली झलक ही धमाकेदार, जबरदस्त

खैर, ऐसी कोई बात नहीं है। सलमान- जैकलीन के बीच कोई अनबन नहीं है। दोनों रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं और खूब तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान ने खुद जैकलीन को सपोर्ट किया है कि उन्हें दूसरे बड़े एक्टर्स के साथ भी फिल्में करनी चाहिए।

 Salman Khan, Jacqueline Fernandez

सूत्रों के अनुसार, सलमान खान ने जैकलीन को समझाया है कि उन्हें अपने करियर ग्राफ को बढ़ाने के लिए दूसरे टॉप एक्टर्स के साथ भी काम करना चाहिए। इसमें कुछ गलत नहीं है। कैटरीना भी तो सलमान, शाहरुख, आमिर, अक्षय.. हर स्टार के साथ समय समय पर नजर आती हैं।

सलमान- जैकलीन की बात करें तो ये सिर्फ को- स्टार ही नहीं, बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं। जैकलीन अक्सर सलमान की तारीफ करती भी दिख जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X