ईशा गुप्ता को सताई गर्मी... हसीना ने खुले आसमान के नीचे ब्रालैस होकर...

Esha Gupta Boldness Overloaded: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता भले ही फिल्मों में कोई खास धमाल ना मचा पा रही हो लेकिन इस हसीना ने अपनी बोल्डनेस से सोशल मीडिया पूरा का पूरा हिला कर रखा हुआ है। हर किसी को ईशा गुप्ता और बॉबी देओल के आश्रम के नए सीजन का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
इसी बीच ईशा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपनी हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ ड्रॉप कर दी हैं जिसे देखकर नेटिजंस बहके जा रहे हैं। ईशा गुप्ता ने अपनी इस तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "गर्मियों की एक खूबसूरत हवा"
ईशा गुप्ता की इन तस्वीरों की बात करें तो ये हसीना इस दौरान ब्लैक बॉडी फिट आउटफिट्स में गजब की दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही खुले आसमान के नीचे ईशा गुप्ता ब्रालैस अंदाज में बेबाक अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। ईशा के इस अंदाज को देखकर उनके फैंस मर मिटे हैं और तस्वीरों पर भर भर कर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं।
बता दें कि ईशा गुप्ता बहुत जल्द एमएक्स प्लेयर की बेव सीरीज 'आश्रम' में दिखाई देने वाली हैं। इस सीरीज का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है। सीरीज के ट्रेलर में ही ईशा का गजब का बोल्ड अंदाज देखने को मिला है। इसी को लेकर फैंस कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।
ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ तस्वीरों और वीडियो के जरिए शेयर करती रहती हैं। ईशा के बोल्ड लुक्स मिनटों में वायरल हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications