हॉट सीन नहीं देंगी इशा गुप्ता
हाल ही में प्रदर्शित रिलीज हुई फिल्म 'जन्नत 2' में काफी बोल्ड सीन्स करने के बाद एक्ट्रेस इशा गुप्ता ने इस तरह के शॉट्स देने से तौबा कर ली है। पहली फिल्म के बाद ही वो अब खुद को एक गंभीर ऐक्टर के रूप में स्थापित करना चाहती हैं।

दरअसल उन्होंने प्रकाश झा की फिल्म 'चक्रव्यूह' साइन की है जिसमें वह अलग ही अवतार में नजर आएंगी। इस अदाकारा की माने तो वह बॉलीवुड में एक अच्छा कलाकार के रूप में मशहूर होना चाहती हैं।
'जन्नत 2' में इमरान हाशमी के साथ अपनी पहली फिल्म की शुरूआत करने वाली इशा अपनी आने वाली फिल्म के किरदार के बारे में कहती हैं कि, मेरा रोल तड़क-भड़क वाला नहीं है। मैं इसमें एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रही हूं।
आपको बता दें कि प्रकाश झा की 'चक्रव्यूह' में अर्जुन रामपाल, अभय देओल, मनोज वाजपेयी, कबीर बेदी और ओम पुरी भी मुख्य किरदार के रूप में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications