गर्मी के मौसम में इस अंदाज में शादी में पहुंच गई ईशा गुप्ता, लोग बोले- इस हाल में दूल्हे ने देखा तो...

Esha Gupta Wedding Look: बॉलीवुड बोल्डनेस सेंसेशन ईशा गुप्ता आए दिन अपने बोल्ड अवतार को लेकर छाई रहती हैं। अब एक बार फिर से ईशा गुप्ता ने अपना सुपरबोल्ड अवतार फैंस के साथ शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि ये ईशा का वेडिंग सीजन लुक है। दरअसल हाल ही में ईशा किसी शादी में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। ऐसे में उन्होंने तैयार होकर अपना बोल्ड अवतार ड्रॉप कर हर किसी की नींदे उड़ा दी हैं।
ईशा गुप्ता के इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान बॉडी फिट वन पीस में काफी बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही ईशा इस तस्वीर में काफी कॉन्फिटेंड और डेयरिंग लुक में नजर आ रही हैं। ईशा की इस तस्वीर पर फैंस भर भरकर लाइक और शेयर की बरसात कर रहे हैं।
कमेंट सेक्शन में भी ईशा की तारीफों की बाढ़ सी आ रही हैं। इसके साथ ही काफी सारे यूजर्स ईशा के इस बोल्ड लुक पर मजेदार रिएक्शंस भी दे रहे हैं। एक यूजर ने यहां तक लिख दिया, "बाबा निराला के कमरे में हो क्या?" तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इस लुक में बाबा निराला से बचकर ही रहना।" तो वहीं एक यूजर ने लिखा, "शादी में जा रही हो या बाबा निराला को बहलाने?" इसके साथ ही एक ने लिखा, "इस हाल में दूल्हे ने देखा तो दुल्हनिया को छोड़ ईशा के पास ही आ बैठएगा।"
बता दें कि ईशा गुप्ता बहुत जल्द एमएक्स प्लेयर की बेव सीरीज 'आश्रम' में दिखाई देने वाली हैं। इस सीरीज का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है। सीरीज के ट्रेलर में ही ईशा का गजब का बोल्ड अंदाज देखने को मिला है। इसी को लेकर फैंस कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।
ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ तस्वीरों और वीडियो के जरिए शेयर करती रहती हैं। ईशा के बोल्ड लुक्स मिनटों में वायरल हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications