ईशा देओल ने भरत तख्तानी के साथ सगाई कर ली!

चर्चा है कि ईशा ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से सगाई कर ली है और यह खुशखबरी दोनों फिल्म के रिलीज होने के बाद देने वाले हैं। हम आपको बता दें कि दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और कई जगहों पर ये दोनो एक साथ ही देखे जाते रहें है।
लेकिन जब भी इनसे कुछ पूछा जाता था तो ये दोनों एक दूसरे को अजनबी ही बताते थे। जब ईशा से सगाई की खबर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे अफवाह कहकर टाल दिया।
इस बारे में ईशा का कहना है कि मैं अपनी सगाई की खबर मैं भला क्यों छुपाऊंगी। यह तो मेरे लिए काफी खुशी की बात होगी। वैसे भी मेरी अंगुली इस वक्त कोई रिंग नहीं है अगर ऐसा होता तो मेरे हाथ में एक रिंग तो जरूर आप सभी को दिखाई देती।


Click it and Unblock the Notifications