घर लौटकर खुश है ऐशा देओल

वर्ष 2006 में ऐशा अपनी मां हेमा मालिनी और बहन अहाना के साथ गोरेगांव स्थित बंगले में रहने चली गई थीं ताकि जुहू स्थित बंगले में पुनर्निर्माण का कार्य किया जा सके।
ऐशा को अपने पुराने घर क बहुत याद आती थी । अहाना और ऐशा उसी घर में बड़े हुए हैं। इसके अलावा फिल्म उद्योग से जुड़ी हेमा मालिनी की सभी सहेलियां भी वहीं रहती हैं।
पुनर्निर्माण का काम पूरा होते ही ऐशा जल्दी से जल्दी वापिस लौटने की योजना बना रही है। इन दिनों ऐशा शिवम नायर की फिल्म 'एक्सचेंज ऑफर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आज के दौर की एक युवा जोड़ी पर बनी इस फिल्म में ऐशा राहुल बोस के साथ नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications