फ्लॉप ईशा चलीं शादी करने, इस में हैरानी कैसी?

Esha Deol
बॉलीवुड में इन दिनों एक चर्चा काफी गर्म है कि बॉलीवुड की असफल अभिनेत्री और हेमा-धर्मेद्र की लाडली ईशा देओल भारत के अच्छे-खासे बिजनेसमैन भरत तख्तानी से सगाई कर ली है। और वो बहुत जल्द विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। जिस पर फेसबुक पर प्रतिक्रियाओं का दौर चल निकला है।

कुछ स्कूली छात्र-छात्राओं ने फेसबुक पर लिखा है कि इसमें इतना हैरान होने वाली बात क्या है? अच्छा है फिल्मी गाड़ी ना चलने पर ईशा ने समझदारी दिखाते हुए अपना घर बसाने की सोची। अभी उनकी सही उम्र है शादी करने की, वरना पता लगता कि उम्र भी निकल जाती और उनकी शादी भी नहीं होती।

इसमें कोई शक नहीं कि नामी-गिरामी मां-बाप की बच्ची ईशा को पैसे की कोई कमी है, वो सुंदर भी है लेकिन उनका सिक्का फिल्मों में नहीं चल पाया और उनके बाद आयीं हसीनाएं आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां हैं। वैसे भी बॉलीवुड का रिवाज है कि जब अभिनेत्रियां फ्लाप हो जाती हैं या उन्हें काम मिलना बंद हो जाता है तो वो घर बसाने की सोचने लगती हैं। ऐसे में अगर ईशा ने शादी का फैसला लिया तो हैरानी क्यों हो रही है?

आपको बता दें कि ईशा देओल की फिल्म 'टेल मी ओ' खुदा इस दीवाली पर शाहरूख की फिल्म 'रॉ वन' के साथ पर्दे पर दस्तक दे रही हैं। फिल्म की निर्माता ईशा की मम्मी हेमामालिनी हैं। इस फिल्म को ईशा को बॉलीवुड में कम बैक कहा जा रहा था लेकिन फिल्म की स्टार कास्ट काफी सस्ती और रॉ वन के साथ रीलिज होने वाली बात फिल्म को कमजोर बनाती हैं।

खैर आगे क्या होगा ये तो बस कुछ समय में ही पता चल जायेगा लेकिन इतना तय है कि ईशा ने भी कहीं ना कहीं यह मान लिया है कि अब उनकी दुकान नहीं चलने वाली इसलिए अच्छा इसी में कि वो शादी करके अपना गृहस्थ आश्रम शुरू करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X