..................... फिल्मी आदमी से शादी करना चाहती है ईशा, Esha wishes to marry a filmi guy - Hindi Filmibeat

फिल्मी आदमी से शादी करना चाहती है ईशा

By Staff

गरम धरम धर्मेंद्र व हेमा मालिनी की बेटी और बालीवुड की अभिनेत्री ईशा देओल पूरे 26 साल की हो गई है और हाल ही में उसने अपनी मां हेमा मालिनी के साथ तिरुपति जाकर अपना जन्मदिन भी मनाया.

ईशा ने कहा कि उसके बारे में यही माना जाता है कि वह बिंदास और लापरवाह लडकी है, जबकि हकीकत में वह बेहद धार्मिक किस्म की सिंपल लडकी है. इसलिये वह अपना जन्मदिन मनाने के लिये तिरुपति गई. भगवान के दरबार में अपना जन्मदिन मनाने से ज्यादा खुशी और कहां मिल सकती है.

ईशा से पूछा गया कि वह अब जबकि 26 की हो गई है तो विवाह के बारे में क्या सोचती है. इस पर ईशा ने कहा कि वह अपनी पसंद से भी शादी कर सकती है और अपने मां व पिता की पसंद से भी.

लेकिन वह शादी के लिये किसका चुनाव करेंगी किसी फिल्मी का या गैरफिल्मी का. इस पर ईशा ने कहा कि उसे इस बात से कोई फर्क नही पडता कि उसका जीवन साथी फिल्मी है या गैरफिल्मी. बस वह अच्छा इंसान होना चाहिये.

ईशा के अनुसार फिल्मी लोगों को विवाह के मामले में बुरा इंसान समझा जाता है, लेकिन वह ऐसा नही मानती है. उनके पिता धर्मेंद्र एक बहुत अच्छे और आदर्श इंसान हैं और वे उसे बहुत प्यार करते हैं. तो फिर भला फिल्मी आदमी से शादी करने में क्या हर्ज है. उनके पिता भी तो फिल्मी ही हैं और उनकी मां हेमा उनके साथ हमेशा खुश रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X