अभय देओल की जिंदगी में याना
तुम लाख छुपाओ प्यार मगर दुनिया को पता चल जायेगा.. गरम धरम के भतीजे अभय देओल अभिनय के मामले में भले ही धर्मेंद्र के सामने कुछ नहीं हों लेकिन रोमांस के मामले में वे अपने अंकल धर्मेंद्र को भी फेल कर रहे है. फिल्मो में शूटिंग से ज्यादा उनका वक्त रोमांस में बीतता है.
सैफ अली की बहन सोहा अली खान के साथ रोमांस खत्म होने के बाद अब वे अपने प्यार की पींगे याना गुप्ता के साथ बढाये हुए हैं. ज्ञात हो कि याना का इससे पहले एक भारतीय कलाकार सत्यकाम गुप्ता से तलाक हो चुका है और इसके बाद आफताब शिवदासानी से भी चक्कर चल चुका है. याना और अभय आजकल खूब घूमफिर रहे हैं और रेस्टोरेंट में एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं.
हालांकि दोनो अपने इस रिस्ते को छुपा रहे हैं लेकिन बताया जाता है कि अभय अपने इस रिस्ते को लेकर ज्यादा गंभीर लग रहे हैं. याना ने विवाह के बाद अपने नाम के पीछे सिनकोवा की बजाय गुप्ता लगा लिया था और लगता है शीघ्र ही वह याना देओल कहलाने लगेगी. बहरहाल अभय और याना का यह प्यार आगे चलकर क्या रंग लायेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता. लेकिन क्या गरम धरम याना को बहू के रुप में स्वीकार कर पायेंगे.


Click it and Unblock the Notifications