दीपशिखा की नकल उतार रही है महिलायें

हालांकि वह इस शो में विधवा भी बन चुकी है लेकिन उसका विधवा वाला रुप भी लोगों को पसंद आ रहा है. वह सफेद साडी में भी काफी अच्छी लग रही है.
दीपशिखा ने कहा कि उसे टीवी शो में चल रहे सास बहू के शो करना बहुत बेकार लगता है. उसने दहेज में इसलिए अभिनय करना स्वीकार किया क्योंकि यह आम सास बहू जैसे पकाऊ शो से अलग है.
दीपशिखा ने कहा कि वह सिर्फ अच्छी भूमिका मिलने पर ही टीवी शो में काम करना पसंद करती है. यही वजह है कि वह काफी समय से अपनी सात साल की बेटी वेदिका और तीन साल के बेटे देवन के साथ घर में समय बिताती रही. उसे अपने बच्चों के साथ समय बिताना सबसे अच्छा लगता है.


Click it and Unblock the Notifications