..................... Vaishnav Samaj is upset with Ekta | एकता से नाराज वैष्णव समाज - Hindi Filmibeat

एकता से नाराज वैष्णव समाज

By Staff


टीवी शो के जरिये पैसा कमाने की इतनी होड लगी है कि इस चक्कर में सारी मर्यादायें ताक पर रखी जा रही हैं. एकता कपूर के शो क्यूंकि सास भी कभी बहू थी में भगवान के अपमान से वैष्णव समाज बेहद आहत और क्रोधित हो रखा है और वे एकता कपूर और बालाजी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने जा रहे हैं.

ज्ञात हो कि इस शो के एक सीन में तृप्ति बनी सुवर्णा झा कहती है कि भाड में जायें आप और भाड में जायें आप के ठाकुरजी..

शो के इस संवाद से वैष्णव समाज को भारी ठेस लगी है. उनके अनुसार एकता ने हिंदु समाज का घोर अपमान किया है और उसकी यह हरकत माफ करने लायक नही है. इस शो का संवाद लेखक बेहद अपरिपक्व और अभद्र इंसान लगता है.

वैष्णव समाज के सेवक किरणभाई वसानी ने कहा कि इस शो में अपने ठाकुर के अपमान से उनका खून खौल गया है. उनकी हवेली (मंदिर) में लगभग चार पांच सौ लोगों ने ठाकुरजी के अपमान की शिकायत की है.

दूसरी तरफ एकता ने कहा कि उसे इस तरह के संवाद के बारे में नहीं मालूम था. लेकिन वह आगे से अपने संवाद लेखक को इस बारे में सचेत रहने को कहेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X