पसीना बहा, मेकअप गला

By Staff


टीवी पर दिखाये जाने वाले विभिन्न शो में सजी धजी और बेहद खूबसूरत नजर आने वाली अभिनेत्रियों की हकीकत यह है कि अगर वे बिना मेकअप के सामने आ जायें तो पहचानना मुश्किल हो जाता है कि यह वही खूबसूरत अभिनेत्री है जो शो में अपने हुश्न से कयामत ढा देती है.

लेकिन इस हकीकत का खुलासा भी तब हो गया जब सकुंतलम फिल्मस के टेली शो संतान की शूटिंग विलेपार्ले में लता कुंज में चल रही थी लेकिन वहां एयरकंडिशन न होने से गरमी की वजह से उमस थी और पाउडर क्रीम से लिपी पुती अभिनेत्रियों का मेकअप बार बार पसीने से घुला जा रहा था और मेकअप के उतरते ही उनकी सुंदरता काफूर हो जा रही थी. यही वजह थी कि हर शाट की शूटिंग के बाद उन्हें मेकअप के लिए मेकअपरुम में भागना पड रहा था.

संतान की एक्ट्रेस दलजीत कौर ने बताया कि सेट पर गरमी से बुरा हाल था और बार बार मेकअप के लिए भागना पडता था, उस पर शूटिंग की लाइटों से गरमी में बेतहासा वृद्धि हो रही थी. मेकअप के कारण शूटिंग में ज्यादा समय जा रहा था. लेकिन बाद में निर्माता ने दूसरे स्टूडियों में शूटिंग करवाई.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X