सीए नहीं, अभिनेता बनूंगा: तुषार

अब 22 वर्ष के तुषार मिश्रा को ही देख लीजिए, अच्छे खासे सीए बनना चाहते थे और इसके लिए तैयारी भी शुरु करने जा रहे थे। इसी बीच वे मुंबई में अपनी अभिनेत्री बहन नेहा के यहां आ गये।
नेहा श्रेयश तलपडे के साथ फिल्म कर रही है। तुषार आये तो घूमने फिरने थे लेकिन बहन के साथ बॉलीवुड और टेलिवुड की चमक धमक, आकर्षण और भरपूर पैसा देखकर अभिनेता बनने की धुन सवार हो गई।
इस चक्कर में सीए बनने का विचार भी त्याग दिया। आखिरकार पढ़ने लिखने में भला इतनी मगजमारी क्यॉ करें, जब अनुज सक्सेना का सच हुए सपने मेरे जैसा टीवी शो मिल रहा हो। सीए बनकर कितना कमा लेंगे, यहां तो अभिनेता की जहां लाटरी लगी, लाखों करोडो़ में खेलना शुरु कर देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications