सूट की मांग से सुमीत का पारिश्रमिक कटा

By Staff

बालाजी के शो क्यूंकि सास भी कभी बहू थी में गोमजी बने सुमित सचदेव ने शूटिंग में जब साधारण कपडे पहनने से मना कर दिया और सूट पहनने की जिद की तो प्रोडक्शन हाउस उससे नाराज हो गया और उसकी न सिर्फ शूटिंग कैंसिल कर दी बल्कि उसका उस दिन का पारिश्रमिक 15 हजार रुपया भी काट लिया.

बताया जाता है कि शो में वीरानी परिवार गरीब हो गया है और वह एक चाल में रहता है. इसलिए वीरानी परिवार के सदस्य कीमती कपडों की बजाय साधारण कपडे पहने हुए दिखाये जा रहे हैं.

लेकिन सुमीत ने शूटिंग के समय जिद पकड ली कि वे साधारण कपडों की बजाय सूट पहनकर ही शूटिंग करेंगे. उन्हें काफी समझाया गया और जब वे नहीं माने तो फिर उन्हें शूटिंग से बाहर कर दिया गया और उनका उस दिन का 15 हजार रुपए पारिश्रमिक भी काट लिया गया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X