..................... Sophie's boyfriend is an Industrialist | सोफी चौधरी का प्रेमी भी उद्योगपति - Hindi Filmibeat

सोफी चौधरी का प्रेमी भी उद्योगपति

By Staff

Sophie Choudhury
बालीवुड हो या टेलिवुड, इसकी अभिनेत्रियां बहुत सयानी हो गई हैं। वह जमाना चला गया जब अभिनेत्रियां भावुक होकर किसी कंगाल से भी प्रेम कर लेती थी। अब तो प्यार भी पूरी तरह व्याव्सायिक हो गया है और अभिनेत्रियां जागरुक हो गई हैं।

इसका सबसे अच्छा उदाहरण प्रीति जिंटा का दिया जा सकता है जिसके पास नेस वाडिया जैसा मालदार उद्योगपति ब्वायफ्रैंड है। लगता है सोफी चौधरी भी प्रीति की राह पर चल रही है। सोफी का भी उद्योगपति संजय हिंदुजा से गहरा रोमांस चल रहा है।

दोनो आजकल एक साथ दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं हिंदुजा की पार्टियों में सोफी अकसर नजर आती है। बताया जाता है कि दोनो एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन सार्वजनिक रुप से इज़हार नहीं कर रहे हैं। लेकिन एक पार्टी में लोगों ने उन्हें हाथ में हाथ डाले हुए देखा। वे दोनो एक दूसरे से काफी घुले मिले नजर आ रहे थे।

हिंदुजा मुंबई आकर अपना ज्यादातर समय सोफी को देते हैं और सोफी भी हिंदुजा के परिवार के अन्य सदस्यों से घुली मिली है। देरी है तो बस शहनाई बजने की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X