'क्योंकि' मेरे लिए खत्म नहीं हुआ: गौतमी

गौतमी ने बताया कि मेरे लिए यह धारावाहिक 'क्योंकि ..' अभी तक खत्म नहीं हुआ है और वह स्मृति के आने से पहले तक उनकी भूमिका निभाएंगी।
तुलसी की भूमिका निभा रही गौतमी ने कहा, "मुझे नहीं मालूम की यह सीरियल कब तक चलेगा और मैं कब तक इसमें रहूंगी लेकिन जब तक मैं इसमें काम करुं गी तब तक इसका पूरा आनंद उठाना चाहती हूं।"
धारावाहिक के बारे में पूछने पर गौतमी ने बताया कि वह दर्शकों के रोमांच को खत्म नहीं करना चाहती हैं। आगे क्या होगा यह जानने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना चाहिए।
पिछले साल जून में इस सीरियल का हिस्सा बनी गौतमी ने स्मृति की वापसी पर कहा, "मुझे लंबे समय से पता था कि स्मृति दोबारा आएंगी। एक अभिनेत्री होने के नाते मुझे पता है कि दैनिक धारावाहिक में कुछ बदलाव आवश्यक है।"
गौरतलब है कि स्मृति ईरानी ने सात साल तक तुलसी की भूमिका निभाई है। गौतमी ने कहा कि स्टार प्लस पर आने वाले इस धारावाहिक को छोड़ने के बाद बालाजी टेली फिल्म्स के परिवार को बहुत याद करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications